આ બ્લોગમાં વર્તમાનપત્રો, મેગેઝિનો, વિકીપીડીયા,GK ની વેબસાઇટો, વગેરે માધ્યમોનો સંદર્ભ તરીકે ઉપયોગ કરવામા આવેલ છે જે માટે સૌનો હ્રદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કરુ છુ.બ્લોગથી મને લેશમાત્ર આવક નથી.જેની નોંધ લેશો.

Tuesday 2 August 2016

♥ यहाँ पेड़ो में दफनाए जाते है बच्चे ♥

दुनिया में कई रस्मे है कई प्रकार के रीती रिवाज़ है, जो हमे हैरान कर देते है। ऐसे में हमे कई रस्मो रिवाज़ सुनने में आते है, जो बहुत ही रोचक और रोमांचकारी होते है। हमने हमेशा सुना है कि किसी भी व्यक्ति या बच्चे की म्रत्यु हो जाने पर या तो उसे जला दिया जाता है या फिर उसे जमीन में दफना दिया जाता है।

लेकिन इंडोनेशिया में ऐसा नहीं होता, वहा की एक रस्म के अनुसार बच्चों को पेड़ों में दफन किया जाता है। इसे सुनकर लोग आश्चर्यचकित जरूर हुए होंगे आप। लेकिन यह सच है ये वहा की रस्म है। इंडोनेशिया के पहाड़ी इलाके के साउथ सुलावेसी रीजन के नॉर्थ कैपिटल में मक्कासर गांव में यह रस्म कई वर्षों से चली आ रही है। इस रस्म में गांववाले अपने उन बच्चों को जिनकी छोटी उम्र में ही मौत हो जाती है उन्हें पेड़ों की खोलों में दफना देते हैं।

गांव वालों का मानना है कि इस तरह से बच्चों का शरीर प्राकृतिक रूप से प्रकृति में मिल जाता है। वहीं, बच्चों की याद में गांव की माताएं हर तीन वर्षों में नेने उत्सव का आयोजन करती हैं। यह रस्म दुनिया के लिए एक रोमांचकारी रस्म बनी हुई है। जिसे लोग बड़ी ही उत्सुकता के साथ पढ़ते चले जा रहे है।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.