આ બ્લોગમાં વર્તમાનપત્રો, મેગેઝિનો, વિકીપીડીયા,GK ની વેબસાઇટો, વગેરે માધ્યમોનો સંદર્ભ તરીકે ઉપયોગ કરવામા આવેલ છે જે માટે સૌનો હ્રદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કરુ છુ.બ્લોગથી મને લેશમાત્ર આવક નથી.જેની નોંધ લેશો.

Monday 1 February 2016

♥ दुनिया के सबसे छोटे देश ♥



आप किसी देश के बारे में पढ़ रहे हों। पर तभी लगे कि अरे, ये देश तो मेरे गांव से भी छोटा है, गांव क्या, हमारे परिवार के सम्मिलित खेतों से भी छोटा। तो? तो कैसी प्रतिक्रिया होगी आपकी? तो जनाब, आईबीएनखबर.कॉम दुनिया के सबसे ऐसे छोटे देशों के बारे में बता रहा है, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।


1-वेटिकन सिटी(क्षेत्रफल)-.44 वर्गकिमी):

इटली के बीचो-बीच स्थित वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। एक गांव से भी छोटा। जिसकी पूरी सीमा ही 2 किमी से कम है। आप 20 मिनट में इस कोने से दूसरे कोने में पैदल ही पहुंच जाते हैं। क्या आपने सोचा था कि इतने छोटे देश भी हो सकते हैं?

2-मोनाको(2.02 वर्ग किमी):

मोनाको फ्रांस के साथ समंदर किनारे लगा देश है। यहां अमीर लोग मस्ती करने आते हैं। मोनाको सबसे छोटे देशों में से होकर भी बेहद उच्च अर्थव्यवस्था वाला देश है।

3-नौरू(21 वर्ग किमी):

नौरू दुनिया का सबसे छोटा द्वीपीय देश है। यानि महज एक द्वीप पर सिमटा सबसे छोटा देश। ये प्रशांत महासागर के बीचो-बीचो स्थित है।


4-तुवलु(26 वर्ग किमी):

हवाई और ऑस्ट्रेलिया के बीच बसा तुवलु देश महज 3 द्वीपों तक सिमटा है। वहीं, 6 प्रवाल भित्तियों के रूप में इसे ईश्वर का वरदान भी प्राप्त है।

5-सैन मारिनो(61 वर्ग किमी):

इटली के बीच बसा सैन मारिनो दुनिया का सबसे पुराना पूर्ण अस्तित्व वाला देश है।

6-लिचटेंस्टेंन(16 वर्ग किमी):

इस देश के बारे में शायद ही किसी ने सुना हो, पर ये देश प्रतिव्यक्ति जीडीपी के मामले में दुनिया में नंबर 1 है।

7-मार्शल आईलैंड्स(181 वर्ग किमी):

मार्शल आईलैंड्स कुल 1156 द्वीपों का समूह है। जो अटलांटिक महासागर में है। मार्शल आईलैंड्स की सुरक्षा का जिम्मा अमेरिका के भरोसे है। जो उसे धन से लेकर रक्षा और सामाजिक कार्यों में भी सहयोग देता है।


8-सैंट किट्स एंड नेविस(261 वर्ग किमी):

सैंट किट्स एंड नेविस अमेरिकी महाद्वीप का सबसे छोटा देश है। प्यारा और खूबसूरत।


9-मालदीव(300 वर्गकिमी):

मालदीव एशिया का सबसे छोटा देश है। चाहे वो क्षेत्रफल की बात हो, या जनसंख्या की। समंदर के बीच बसा छोटा सा देश।

10-माल्टा(316 वर्ग किमी):

माल्टा है तो छोटा सा, पर यूरोप में सबसे घनी आबादी वाला देश है। महज 316 वर्ग किमी का ये देश हमारे देश के किसी बड़े जिले से भी छोटा है।

11-ग्रेनाडा(344 वर्ग किमी):

ग्रेनाडा को 'आईलैंड ऑफ स्पाइस' भी कहा जाता है। यहां के मसाले पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

12.सैंट विंसेंट एंडद ग्रेनाडाइन्स(389 वर्ग किमी):

सैंट विंसेंट एंडद ग्रेनाडाइन्स की अर्थव्यवस्था केलों की खेती पर टिकी है। और दुनिया के सबसे घने देशों में से एक है। कैरिबियन जोन में सबसे ज्यादा घनी आबादी इसी देश की है।

13-बारबाडोस(430 वर्ग किमी):

अटलांटिक महासागर के बीच बारबाडोस द्वीप कैरिबियन द्वीप समूह में आते है। बारबाडोस में पर्यटन उद्योग खूब फला-फूला है।

14-एंटीगुआ और बरबूडा(442 वर्ग किमी):

दो बड़े द्वीपों को मिला बना ये देश '365 बीच की जमीं' भी कहा जाता है।

15-सेशेल्स(452 वर्ग किमी):

90 हजार की आबादी वाला सेशेल्स अफ्रीकी महाद्वीप का सबसे छोटा देश है।

16-पलाऊ(459 वर्ग किमी):

पलाऊ अटलांटिक महासागर के बीच है। अमेरिका पर पूरी तरह से आश्रित है। रक्षा, सामाजिक सुरक्षा, धन सबकुछ अमेरिका ही देता है।

17-एंडोरा(468 वर्ग किमी):

फ्रांस और स्पेन के बीच स्थित देश है। जो अधिकांश पहाड़ी है। इस देश पर फ्रांस और स्पेन दोनों का ही प्रभाव है। एक तरफ स्पेन के ईसाई गुरु को यहां के राजा की पदवी मिलती है, तो फ्रांस के राष्ट्रपति भी एंडोरा के मानद राजा होते हैं।

18-सैंट लूसिया(616 वर्ग किमी):

सैंट लूसिया कैरिबियन द्वीप समूहों में है। जो फ्रांस और ब्रिटेन के कब्जे में आता जाता रहा। इसे 'हेलेन ऑफ द इंडीज' के नाम से भी जाना जाता है।

19-माइक्रोनेशिया(702 वर्ग किमी):

माइक्रोनेशिया अटलांटिक महासागर के बीच है। अमेरिका पर पूरी तरह से आश्रित है। रक्षा, सामाजिक सुरक्षा, धन सबकुछ अमेरिका ही देता है।


20-सिंगापुर(716 वर्ग किमी):

50 लाख की आबादी वाला सिंगापुर दुनिया के सबसे घने बसे देशों में आता है। ये देश दुनिया के समुद्री व्यापार का मुख्य केंद्र है।

21-टोंगा(747 वर्ग किमी):

टोंगा की खासियत है कि ये देश कभी किसी अन्य देश का गुलाम नहीं हुआ। टोंगा का मलतब होता है सबसे दक्षिणी जमीन।

22-डोमिनिका(751 वर्ग किमी):

डोमिनिका बेहद खूबसूरत देश है। ये कैरिबियन द्वीप समूह में है। इसे कैरिबियन ब्यूटी भी कहा जाता है।


23-बहरीन(765 वर्ग किमी):

सरुदी अरब से सटा छोटा सा द्वीपीय देश। इस देश की पूरी अर्थव्यवस्था फाइनेंस और बैंकिंग सेक्टर पर टिकी हुई है।

24-किरिबाती(811 वर्ग किमी):

इस देश में 33 द्वीप हैं, जो बहुत छोटे हैं। वहीं, ये देश अटलांटिक महासागर में 3.5 मिलियन वर्गमील तक फैला हुआ है।

25-साओ तोम एंड प्रिंसिप: (कुल क्षेत्रफल-964 वर्ग किमी):

दुनिया का 25वां सबसे छोटा देश। ये देश दुनिया में पुर्तगाली भाषा बोलने वाले देशों में सबसे छोटा है, साथ ही अफ्रीका महाद्वीप का दूसरा सबसे छोटा देश।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.