આ બ્લોગમાં વર્તમાનપત્રો, મેગેઝિનો, વિકીપીડીયા,GK ની વેબસાઇટો, વગેરે માધ્યમોનો સંદર્ભ તરીકે ઉપયોગ કરવામા આવેલ છે જે માટે સૌનો હ્રદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કરુ છુ.બ્લોગથી મને લેશમાત્ર આવક નથી.જેની નોંધ લેશો.

Wednesday 5 August 2015

♥ जानें पक्षियों के संसार को ♥

→ दोस्तों, आसमान में उड़ते कई पक्षी आपने देखे होंगे, लेकिन क्या उनके बारे में भी जानते हैं? अरे आप तो सोच में पड़ गए... चलिए हम ही आपको बताते हैं कुछ ऐसी बातें, जिन्हें पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे।

★ दुनिया में सबसे ज्यादा पंख व्हिसलिंग स्वान के होते हैं। उनके शरीर पर लगभग 25000 पंख होते हैं। वहीं हमिंगबर्ड दुनिया का सबसे छोटा पक्षी होने के कारण उसके शरीर पर केवल 1000 पंख होते हैं।

★ ऑस्ट्रिच की आंखें उसके ब्रेन से भी बड़ी होती हैं।

★ उल्लू 360 डिग्री तक अपना सिर तो घुमा सकते हैं, लेकिन उनकी आंखों के लैंस ट्यूबलर होने की वजह से वे अपनी आंखों को नहीं घुमा सकते।

★ कौओं के झुंड को मर्डर या कॉन्ग्रेस कहा जाता है।

★ फ्लैमिंगो पक्षी का कलर नैचुरली पिंक नहीं होता। उनको यह रंग उनके खाने से मिलता है। वे छोटे-छोटे शैवाल खाते हैं, जो पाचन के दौरान गुलाबी रंग के हो जाते हैं।

★ फ्रीकन ग्रे पैरेट दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी माना जाता है। जहां दूसरे तोते केवल 50 शब्द तक ही सीख सकते हैं, यह 800 से भी अधिक शब्द याद रख सकता है।

★ पेंगुइन अकेला ऐसा पक्षी है, जो तैर सकता है, लेकिन उड़ नहीं सकता। साथ ही यह एकमात्र ऐसा पक्षी है, जो खड़े-खड़े सीधा चल सकता है।

★ पक्षियों का दिल आराम करते वक्त एक मिनट में 400 बार और उड़ते वक्त एक मिनट में लगभग 100 बार धड़कता है।

★ कैसोवरी दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी है। यह केवल अपनी एककिक से किसी की भी जान ले सकता है।

★ कुछ गाने वाली चिडिय़ा दिन में लगभग 2000 से भी ज्यादा बार गाती हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.