આ બ્લોગમાં વર્તમાનપત્રો, મેગેઝિનો, વિકીપીડીયા,GK ની વેબસાઇટો, વગેરે માધ્યમોનો સંદર્ભ તરીકે ઉપયોગ કરવામા આવેલ છે જે માટે સૌનો હ્રદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કરુ છુ.બ્લોગથી મને લેશમાત્ર આવક નથી.જેની નોંધ લેશો.

Sunday 31 July 2016

♥ INDONESIA ♥

  
इंडोनेशिया में मुसलमानों की सबसे ज़्यादा जनसंख्या बसती है। दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा। ये पूर्वी एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

इंडोनेशिया,  मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हज़ारों द्वीपों पर फैला हुआ है। हजारों द्वीप तो पूरी तरह से निर्जन हैं।

इंडोनेशिया विविधताओं से भरा देश है जिसमें 300 से ज़्यादा स्थानीय भाषाओं का इस्तेमाल होता है।

  
इंडोनेशिया में किसी और देश की तुलना में सबसे ज़्यादा द्वीप हैं, चौदह हज़ार से भी ज़्यादा। जिनमें हजारों द्वीपों पर कोई नहीं रहता।

इंडोनेशिया की जनसंख्या 25.5 करोड़ से ज़्यादा है और ये दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है।

इंडोनेशिया दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 का सदस्य भी है।

भौगोलिक तौर पर इंडोनेशिया भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट के प्रति संवेदनशील है। 2004 में समुद्र में आए भारी भूकंप ने पूरे द्क्षिण और पूर्व एशिया के तटीय इलाक़ों को तबाह कर दिया था। हिंद महासागर में आए इस सुनामी में क़रीब 220,000 इंडोनेशियाई लोग मारे गए या लापता हो गए।

इंडोनेशिया को पारंपरिक रूप से बेहद समृद्ध माना जाता है और इस देश में त्योहारों की धूम रहती है।

इंडोनेशिया का प्राचीन भारत से भी संबंध रहा है। आज भी यहां के त्योहारों में भारतीयता की झलक दिखाई पड़ती है। यहां प्राचीन हिंदू मंदिर भी हैं जो इस बात की गवाही देते हैं। इस देश में बड़ी संख्या में भारतीय बसते हैं।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.