આ બ્લોગમાં વર્તમાનપત્રો, મેગેઝિનો, વિકીપીડીયા,GK ની વેબસાઇટો, વગેરે માધ્યમોનો સંદર્ભ તરીકે ઉપયોગ કરવામા આવેલ છે જે માટે સૌનો હ્રદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કરુ છુ.બ્લોગથી મને લેશમાત્ર આવક નથી.જેની નોંધ લેશો.

Sunday 12 July 2015

♥ व्हाइट हाउस के बारे में रोचक तथ्य ♥

♦ व्हाइट हाउस को आयरिश मूल के अमेरिकी आर्किटेक्ट जेम्स होबन ने डिजाइन किया है। गौरतलब है कि पहली आधारशिला 1792 के अक्टूबर महीने में रखी गई, जिसे पूरा होने में आठ साल का वक्त लगा था।

♦ ऐसा कहा जाता है कि व्हाइट हाउस में हर हफ्ते 65,000 चिट्ठियां आती हैं। वहीं, प्रतिदिन 2,500-3,500 फोन कॉल्स, 1,000 फैक्स और 1,00,000 ई-मेल आते हैं।

♦ सफेद बलुआ पत्थर से जॉर्जियन शैली में बना है वाइट हाउस। जॉन ऐडम्स के कार्यकाल से ही यह अमेरिकन राष्ट्रपति का सरकारी आवास है।

♦ व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति और प्रथम महिला को उनके भोजन, प्रसाधन, ड्राई क्लीनिंग सहित अन्य सभी चीजों के लिए चार्ज किया जाता है। (Gazabhindi.com)

♦ व्हाइट हाउस देखने के लिए भले ही कोई चार्ज नहीं लगता, लेकिन इसके लिए छह महीने पहले ही आवेदन करना होता है।

♦ व्हाइट हाउस की दो जुड़वां इमारतें भी हैं। एक फ्रांस और दूसरी आयरलैंड में है। फ्रांस में बनी इमारत पर्यटकों का आकर्षण केंद्र है, जबकि आयरलैंड में बतौर आयरिश संसद है।

♦ व्हाइट हाउस में अब तक दो जोड़ों की शादी भी हुई है।

♦ 1901 में थियोडोर रूजवेल्ट ने व्हाइट हाउस के आधिकारिक नाम की घोषणा की थी। प्रेसिडेंट पैलेस, राष्ट्रपति भवन और कार्यकारी हवेली सहित व्हाइट हाउस के कई उपनाम हैं।

♦ व्हाइट हाउस (राष्ट्रपति भवन) में कुल 132 कमरे हैं। इसके अलावा 35 बाथरूम, 412 दरवाजे, 147 खिड़कियां, 28 अंगीठी, 8 सीढ़ियां और तीन लिफ्ट शामिल है।

♦ लिंकन और कैनेडी दो ऐसे राष्ट्रपति थे जिनकी पत्नियों ने वाइट हाउस प्रवास के दौरान अपने एक बच्चे को खो दिया था। (Gazabhindi.com)

♦ वाइट हाउस का मैप। इसमें स्टेट डाइनिंग रूम, रेड रूम, ग्रीन रूम, ईस्ट रूम और साउथ पोर्टिको समेत कई मुख्य जगहें हैं।

♦ वाइट हाउस के अगल-बगल इतनी हरियाली है कि हम यहां के वातावरण को 100 फीसदी Pollution फ्री कह सकते हैं। रोचक बात यह है कि 1814 में ब्रिटिश आर्मी ने बर्निंग ऑफ वॉशिंगटन घटना के समय वाइट हाउस की दीवारों को नुकसान पहुंचाया था।


♦ व्हाइट हाउस वास्तव में 55,000 वर्ग फीट क्षेत्र में बना है। जमीन ने इसकी ऊंचाई 70 फीट है, जबकि चौड़ाई 170 फीट और गहराई 85 फीट है। यह 18 एकड़ जमीन पर स्थित है।

♦ निर्माणाधीन व्हाइट हाउस के दौरान राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन अपने कार्यालय में होते थे। बता दें कि वॉशिंगटन कभी राष्ट्रपति भवन में नहीं रहे। (Gazabhindi.com)

♦ व्हाइट हाउस में पांच फुलटाइम शेफ काम करते हैं। भवन के अंदर 140 मेहमानों के एकसाथ रात्रि भोजन की व्यवस्था है।

♦ राष्ट्रपति भवन छह मंजिला है। जिसमें दो बेसमेंट, दो पब्लिक फ्लोर और बाकी के फ्लोर अमेरिकी राष्ट्रपति का निवास है।

♦ व्हाइट हाउस के बाहरी दीवारों को पेंट करने के लिए 570 गैलन रंग की जरूरत पड़ती है। गौरतलब है कि 1994 में पेंट का खर्च 2,83,000 डॉलर यानी एक करोड़ 72 लाख रुपए से ज्यादा था।

♥ Heartily Thnx To...

www.gazabhindi.com

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.