આ બ્લોગમાં વર્તમાનપત્રો, મેગેઝિનો, વિકીપીડીયા,GK ની વેબસાઇટો, વગેરે માધ્યમોનો સંદર્ભ તરીકે ઉપયોગ કરવામા આવેલ છે જે માટે સૌનો હ્રદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કરુ છુ.બ્લોગથી મને લેશમાત્ર આવક નથી.જેની નોંધ લેશો.

Thursday 16 April 2015

♥ IMP 100 GK QUESTIONS ♥

1
गुजरात का सोमनाथ मंदिर किस देवता को समर्पित है ?
उत्तर : शिव को

2.
दिल्ली से दौलताबाद हेतु राजधानी के स्थानांतरण का आदेश किसने दिया था ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक ने

3.
हम्जमाना नाम चित्रित पांडुलिपि का निर्माण किसके निर्देशन में हुआ ?
उत्तर : ख्वाजा अब्दुल समद और मीर सैयद अली

4.
किस मुगल बादशाह ने अंग्रेजों को बंगाल में शुल्कमुक्त व्यापार की सुविधा प्रदान की ?
उत्तर : जहाँगीर ने

5.
किसके वायसरायकाल में (1885) तीन प्रमुख कलकत्ता, मद्रास और बम्बई में हाईकोर्ट स्थापित हुए ?
उत्तर : जॅान लारेंस के शासनकाल में

6.
दिल्ली सल्तनत के किन दो लेखकों की ऐतिहासिक कृतियों का नाम ‘तारीख-ए-फिरोजशाही’ था ?
उत्तर : जियाउद्दीन बरनी और शम्स-ए-शिराज अफीफ की कृतियों का

7.
तुलव वंश का संस्थापक था ?
उत्तर : वीर नरसिंह

8.
हैदराबाद निजाम के राजवंश का क्या नाम था ?
उत्तर : आसफजाही

9.
किस गुप्त शासक ने शासन के अंतिम काल में बौद्ध धर्म को अपनाया और नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की ?
उत्तर : कुमारगुप्त प्रथम

10.
वास्को-डि-गामा प्रारंभ में भारत के किस बन्दरगाह पर पहुंचा था ?
उत्तर : कालीकट पर

11.
पं. मदन मालवीय ने 1909 में कौनसा समाचार-पत्र प्रारम्भ किया ?
उत्तर : लीडर

12.
1936 में ‘इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी’ की स्थापना किसने की थी  ?
उत्तर : डॅा. बी. आर. अम्बेडकर ने

13.
कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन (1936) में अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना की गई. इसका प्रथम अध्यक्ष किसे चुना गया?
उत्तर : स्वामी सहजानन्द सरस्वती को

14.
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सन्दर्भ में दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भारत की महिला प्रतिनिधि के रूप में किसने भाग लिया ?
उत्तर : सरोजिनी नायडू ने

15.
मार्च 1925 में किसे केन्द्रीय लेजिस्लेटिव असेम्बली का अध्यक्ष चुना गया ?
उत्तर : विट्ठलभाई नटेल को

16. ‘
व्हाई सोशलिज्म’ नाम पुस्तक किस स्वतंत्रता सेनानी की कृति है ?
उत्तर : जय प्रकाश नारायण की

17.
किसके विरुद्ध महात्मा गाँधी का सत्याग्रह के लिए आह्वन उसका अखिल भारतीय संघर्ष के नेतृत्व का सर्वप्रथम प्रयास था ?
उत्तर : रौलेट एक्ट के विरुद्ध

18.
रॅाबर्ट क्लाइव ने मुगल शासक से बंगाल, बिहार और ओडिशा की दीवानी किस वर्ष में स्वीकार की थी ?
उत्तर : 1765

19.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अवाडी अधिवेशन (1955) में समाज के समाजवादी ढाँचे को औपचारिक रूप में स्वीकार किया गया. इस अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की ?
उत्तर : यू. एन. ढेबर ने

20.
किस क्रांतिकारी ने इंगलैण्ड में क्रांतिकारी गतिविधियों के आरम्भिक केंद्र के रूप में इण्डियन होमरुल सोसाइटी की शुरुआत की ?
उत्तर : श्यामजी कृष्ण वर्मा

21.
किस भारतीय राजनेता ने कांग्रेस अधिवेशन में स्वशासन पर जोर डालने के लिए सर्वप्रथम ‘स्वराज’ शब्द का प्रयोग किया ?
उत्तर : दादाभाई नौरोजी ने

22.
भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिन्दु जो सन् 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्र में जलमग्न हो गया
उत्तर : इंदिरा बिन्दु

23.
सन् 1869 ई. में किस नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच दूरी 7000 किमी कम हो गई
उत्तर : स्वेज नहर

24.
विश्व का सबसे बड़ा तथा तेजी से वृक्ष करने वाला डेल्टा है
उत्तर : सुन्दरवन डेल्टा

25.
भारत की पहली स्वर्ण रिफाइनरी कहाँ स्थापित की गई है ?
उत्तर : महाराष्ट्र
26.
सौराष्ट्र का हृदय किस शहर को कहा जाता है ?
उत्तर : राजकोट को

27.
लेसर का आविष्कार किसने किया था ?
उत्तर : टी. एच. मैमाँ

28.
रासायनिक रूप से ‘मिल्क ऑफ मैग्नेशिया’ होता है
उत्तर : मैग्नेशियम हाइड्रॅाक्साइड

29.
पके हुए अंगूर में पाया जाता है
उत्तर : ग्लूकोज

30. ‘
बिग एप्पल’ के नाम से किस शहर को जाना जाता है ?
उत्तर : न्यूयार्क

31.
आंत ज्वर होने का कारण है
उत्तर : जीवाणु

32.
फुटबॅाल के गोल की चौड़ाई कितने फूट होती है ?
उत्तर : 24 फूट

33.
भारत में मुद्रा प्रणाली का दशमिकीकरण कब हुआ था ?
उत्तर : 1957

34.
पल्लवों की राजभाषा क्या थी ?
उत्तर : संस्कृत

35.
हवाई द्वीप समूह की खोज कैप्टन कुक ने कब की थी ?
उत्तर : 1770 ई. में

36.
भारत में पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल वर्ष कब घोषित किया गया था ?
उत्तर : 1962

37.
देश में नागरिक उड्डयन का प्रारंभ कब हुआ था ?
उत्तर : 1877 में

38.
लन्दन शेयर बाजार के शेयर बाजार सूचकांक का नाम क्या है ?
उत्तर : फूट्सी

39.
अग्नि का आविष्कार किस काल में हुआ था ?
उत्तर : मध्य-पाषाण काल में

40.
कवि होरेस किस प्राचीन देश का निवासी था ?
उत्तर : यूनानी

41.
देश में पंचायती राजव्यवस्था सर्वप्रथम 1959 में राजस्थान के किस जिले में लागू हुई थी ?
उत्तर : नागौर जिले में

42.
भारत का सबसे बड़ा नौसेना हवाई अड्डा कहाँ स्थित है ?
उत्तर : ‘सी बर्ड’ कारवाड़ (कर्नाटक में)

43.
काराकोरम राजपथ किन दो देशों को जोड़ता है ?
उत्तर : पाकिस्तान और चीन को

44.
लॅार्ड हार्डिंग पर बम फेंकने वाला भारतीय क्रान्तिकारी कौन था ?
उत्तर : रास बिहारी बोस

45.
शनि ग्रह के सर्वाधिक उपग्रहों की संख्या कितनी है ?
उत्तर : तीस

46.
मुगल दरबार में आने वाला प्रथम अंग्रेज कौन था ?
उत्तर : कैप्टन हॅाकिन्स (1609)

47.
बौद्धसंघ में सम्मिलित होने की न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित थी
उत्तर : 15 वर्ष

48.
कलकत्ता स्टॅाक एक्सचेंज की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर : 1907 में

49.
टमाटर में कौन-सा विटामिन पाया जाता है ?
उत्तर : विटामिन-K

50.
चीन में सिविल सेवा परीक्षाएँ कब आयोजित की गयी थी ?
उत्तर : 600 ई. में
50
जाफराबाद किस जिले में हे?
उत्तर: अमरेली

51.
संयुक्त राष्ट्र महासभा का पहला नियमित अधिवेशन कहाँ हुआ था ?
उत्तर : लंदन में

52.
पीयुष ग्रंथि मानव शरीर के किस भाग में पाया जाता है ?
उत्तर : मस्तिष्क में

53.
किस बौद्ध संगीति में बौद्धधर्म हीनयान एवं महायान में बँट गया था ?
उत्तर : चतुर्थ

54. ‘
लैण्ड ऑफ कोआॅपरेटिव’ के नाम से किस देश को जाना जाता है ?
उत्तर : डेनमार्क

55.
अकबर का जन्म 1542 ई. में कहाँ हुआ था ?
उत्तर : अमरकोट में

56.
हीरा का क्रांतिक कोण कितना होता है ?
उत्तर : 24.4°

57.
वाशिंग मशीन किस सिद्धांत पर कार्य करता है ?
उत्तर : अपकेंद्रण के सिद्धांत पर

58.
विश्व का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा कौन है ?
उत्तर : कैनेडी

59.
वेग परिवर्तन की दर को कहा जाता है
उत्तर : त्वरण

60.
मधुशाला के रचयिता कौन थे ?
उत्तर : हरिवंश राय बच्चन

61.
किसने सुनील गवास्कर को ‘नाइट’ की उपाधि दी थी ?
उत्तर : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने

62.
आइजोल किस राज्य की राजधानी है ?
उत्तर : मिजोरम की

63.
किस ग्रह पर जल के मौजूद होने का प्रमाण मिला है ?
उत्तर : मंगल ग्रह पर

64.
बहमनी राज्य के अंतिम शासक का नाम क्या था ?
उत्तर : कलीमुल्लाह

65.
भारत का फिल्म प्रशिक्षण संस्थान कहाँ अवस्थित है ?
उत्तर : पूणे

66.
1 माइक्रोन कितने मिमी. के बराबर होता है ?
उत्तर : .001 मिमी.

67.
पहली जनवरी 1999 को ‘यूरो’ मुद्रा का चलन यूरोप के कितने देशों में प्रारंभ किया गया है ?
उत्तर : 12 देशों में

68.
लैटेराइट मिट्टी में पायी जाती है
उत्तर : आयरन एवं सिलिका

69. `
मिशनरी ऑफ चैरिटी’ के प्रमुख कौन है ?
उत्तर : निर्मला

70.
जापान की राजधानी ‘टोक्यो’ किस द्वीप पर स्थित है ?
उत्तर : होंशू द्वीप पर

71.
रानी लक्ष्मी बाई अंग्रेजों से लड़ती हुई किस युद्ध में मारी गयी ?
उत्तर : कालपी के युद्ध में

72.
मानव सर्वप्रथम चन्द्रमा पर किस वर्ष उतरा ?
उत्तर : 1969 ई. में

73.
कला की ‘गंधार शैली’ का विकास किसके समय में हुआ था ?
उत्तर : कुषाण के

74.
प्लासी के युद्ध (23 जून, 1757) के समय बंगाल का नवाब कौन था ?
उत्तर : सिराजुदौला

75.
मराठों के कार्यकाल में ‘चौथ’ क्या था ?
उत्तर : एक कर
76.
नील कृषकों की दुर्दशा पर लिखी गई पुस्तक ‘नील दर्पण’ के लेखक कौन थे ?
उत्तर : दीनबन्धु मित्र

77.
सुविख्यात कोहिनूर हीरा किस खान से निकाला गया था ?
उत्तर : गोलकुंडा की खान से

78.
हैरी पॅाटर श्रृंखला पुस्तकों की लेखक जे.के. रोलिंग किस देश की नागरिक हैं ?
उत्तर : ब्रिटेन की

79.
अंकलेश्वर तथा कलोल तेल क्षेत्र किस राज्य में है ?
उत्तर : गुजरात में

80.
शेवरॅाय पहाड़ियाँ किस राज्य में है ?
उत्तर : तमिलनाडु में

81.
नौसेना की दक्षिण कमान है
उत्तर : कोचीन (कोच्चि) में

82.
N.C. C. की स्थापना किस वर्ष हुई ?
उत्तर : वर्ष 1948 में

83.
भारत के किस राष्ट्रपति ने ‘भारत की धर्म निरपेक्षता’ को स्थिरतापूर्वक ‘सर्व धर्म समभाव’ कहा ?
उत्तर : डॅा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने

84. ‘
ओलंपिक’ शब्द ‘ओलम्पस’ से आया है, यह किसका नाम है ?
उत्तर : पर्वत का

85.
विश्व में पहली सवारी रेलगाड़ी कब चली थी ?
उत्तर : 1825

86.
विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन थी ?
उत्तर : सिरिमावो भंडारनायिके

87.
वैश्वीकरण से भारत का कौन सा क्षेत्र सबसे कम लाभन्वित हुआ है ?
उत्तर : कृषि क्षेत्र

88.
शैक्षिक सुधार हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति कब लागू की गई ?
उत्तर : 1986

89.
दीदारगंज यक्षिणी किस काल की है ?
उत्तर : मौर्य

90.
पटना उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई थी ?
उत्तर : सन् 1916

91.
नालंदा का प्राचीन विश्वविद्यालय किस वंश के दौरान बनाया गया था ?
उत्तर : गुप्त वंश

92.
सम्राट अशोक के अधिकतर शिलालेख किस लिपि में लिखे गए हैं ?
उत्तर : ब्राह्मी

93.
विषुवतीय कटिबंध में वृहत्तम क्षेत्रफल वाला महाद्वीप है -
उत्तर : अफ्रीका

94.
भारत में रेलवे का प्रारंभ करने का श्रेय जाता है
उत्तर : लॅार्ड डलहौजी को

95.
किस दिल्ली सुल्तान को इतिहासकारों ने ‘विविधताओं का मिश्रण’ कहा है ?
उत्तर : मुहम्मद बिन तुगलक

96.
1857 के विद्रोह का तत्कालीन कारण क्या था ?
उत्तर : चर्बी वाला कारतूस

97.
किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है ?
उत्तर : कोसी

98.
कौनसी एक महासागर धारा लेब्राडोर धारा से मिलती है ?
उत्तर : गल्फस्ट्रीम

99.
चौसा का युद्ध किनके बीच हुआ ?
उत्तर : हुमायूं और शेरशाह

100.
‘मेघदूत’ का लेखक कौन है ?
उत्तर : कालिदास

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.